
एक्ट्रेस दिशा पाटानी के किस्मत के दरवाजे खुलते हुए नजर आ रहे हैं। खबरें हैं कि दिशा को सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'भारत' में कास्ट किया गया है। दिशा के लिए ये फिल्म बेहद खास हो सकती है, क्योंकि सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करना हर एक्ट्रेस के लिए किसी सपने के साकार होने से कम नहीं है। एक कार्यक्रम में पहुंची दिशा ने कहा कि वो खुद को लकी मानती हैं कि उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। ये ऊपर वाले की मुझपर कृपा और मेरी फैमिली का सपोर्ट है। दिशा के हाल ही में सोशल नेटवर्क पर 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। वे अपने सोशल अकाउंट पर अक्सर एक्टिव रहती हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LFrbMP
No comments:
Post a Comment