
अपने शानदार और अनोखे डांस स्टेप्स की वजह से रातों-रात सोशल मीडिया के सुपर स्टार बन गए प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव के सलमान खान भी फैन बन गए हैं। सलमान खान ने संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू अंकल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल एमपी में विदिशा के रहने वाले डब्बू अंकल अपनी फैमिली के साथ 'दस का दम' के सेट पर पहुंचे थे, जिसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। संजीव श्रीवास्तव ने शो पर 'मैं से मीना से' सॉन्ग पर डांस किया। इसी सॉन्ग पर डांस की वजह से वो रातों रात स्टार बन गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HGIcUz
No comments:
Post a Comment